19 दिन से बरकरार ऋतिक-टाइगर की जोड़ी का जादू, 300 करोड़ क्लब में पहुंची 'वॉर' - Hindi News - हिन्दी समाचार - देश की ताज़ा खबरें

Breaking

हिन्दी समाचार.... चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग ...

Monday 21 October 2019

19 दिन से बरकरार ऋतिक-टाइगर की जोड़ी का जादू, 300 करोड़ क्लब में पहुंची 'वॉर'

बॉलीवुड डेस्क. ऋतिक-टाइगर की जाेड़ी दर्शकों को बेहद पसंद आई और फिल्म वॉर 2019 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।फिल्म के हिन्दी वर्जन ने 287.90 करोड़ का बिजनेस किया है, जबकि तमिल और तेलुगु ने कुल मिलाकर 13:85 करोड़ की कमाई की है। इस तरह वॉर ने ओवर ऑल 301.75 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।

पहले हफ्ते में ही डबल सेंचुरी : वॉर ने रिलीज के पहले वीक में ही डबल सेंचुरी क्रॉस कर ली थी। 9 दिन में फिल्म का कलेक्शन 238.35 करोड़ हो गया था। दूसरे हफ्ते में इसमें 49.65 करोड़ का इजाफा हुआ। तीसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई 13.75 करोड़ और बढ़ गई। इस तरह इसे 300 करोड़ क्लब में शामिल होने में 19 दिन का समय लगा।

इन फिल्मों ने भी पार किया 300 का आंकड़ा

2014 पीके
2015 बजरंगी भाईजान
2016 सुल्तान, दंगल
2017 टाइगर जिंदा है
2018 पद्मावत, संजू
2019 वॉर

* 500 करोड़ का कलेक्शन करने वाली बाहुबली इकलौती फिल्म है।

(आंकड़े ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के अनुसार)

DBApp



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Hrithik Tiger starrer War became biggest movie of 2019 Entered in 300 Cr Club


from Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment